Site icon Dainik Savera Times

बिलासपुर में ABVP का नशे के खिलाफ अभियान, घर-घर जाकर करेगी जागरूक

बिलासपुर (सुभाष ठाकुर): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जिला इकाई द्वारा 28 फरवरी से 20 मार्च तक नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा।इसकी जानकारी ABVP के जिला संयोजक निखिल राजपूत ने मंगलवार को परिधि गृह, बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

उन्होंने कहा कि नशे की लत युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रही है। लगातार बढ़ती नशाखोरी से युवा अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।नशा मुक्ति के लिए समाज की भागीदारी बहुत जरूरी है।निखिल राजपूत ने बताया कि इस अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठियां, रैलियां और हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित किए जाएंगे।

अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उन्हें सही मार्गदर्शन देना और समाज को इस मुद्दे पर जागरूक करना है।उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति को इस मुहिम में शामिल होना होगा। ABVP इस अभियान के जरिए जिले में नशे के खिलाफ मजबूत जनजागरण अभियान चलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, 53 खातों में विदेशी फंडिंग का खुलासा; NIA करेगी जांच

Exit mobile version