Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 3 लोगों की मौत

February 28, 2026

शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 3 लोगों की मौत

हिमाचल डेस्कः शिमला जिले के उपमंडल रामपुर के लालसा पंचायत के शांदल क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक बोलेरो कैंपर (HP-92-3945) गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद वाहन में आग लगने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी देखें :-

गाड़ी में पांच लोग थे सवार

गाड़ी में तीन महिलाओं समेत पांच लोग सवार थे। चालक और दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला व एक पुरुष घायल हुए। घायल महिला को खनेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने शवों को खाई से निकाला, लेकिन आग से शव झुलस गए।

मृतक व घायल

मृतक: कपिल देव (41, चिकसा), पुष्पा देवी (67, मझाली), उर्मिला देवी (40, मझाली)।

घायल: राकेश कुमार (39, चिकसा), लीला देवी (41, चिकसा)।

वाहन चिकसा गांव जा रहा था और रोज रामपुर दूध सप्लाई करता था। शांदल के पास अचानक अनियंत्रित हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें