Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Accident: शिमला में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पिता और पुत्री की मौत

May 17, 2026

Himachal Accident: शिमला में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पिता और पुत्री की मौत

हिमाचल डेस्कः शिमला में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। दरअसल, ननखड़ी-पुनन सड़क पर ननखड़ी चौक से आगे एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई। वहीं बेटा और चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें :-

जानकारी के अनुसार ननखड़ी-पुनन सड़क पर ननखड़ी चौक से आगे जंगल में एक कार रात के समय अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुनन के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में 4 लोग सवार थे, जिसमें से पिता और पुत्री की मौत हो गई। वहीं बेटा और चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसे की सूचना मिलने पर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर थाना ननखड़ी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस हादसे में मरने वालों की पहचान 49 वर्षीय कुंदन लाल और उनकी 16 वर्षीय बेटी आकृति के तौर पर हुई है। वहीं, कुंदन लाल का 12 वर्षीय बेटा आरव और कार चालक 55 वर्षीय सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। थाना ननखड़ी में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

हादसे में पिता और पुत्री की मौतः एसएसपी

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि ननखड़ी-पुनन सड़क पर ननखड़ी चौक से आगे एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें