Site icon Dainik Savera Times

चंबा-भरमौर मार्ग पर भयानक हादसा, निजी बस पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, एक व्यक्ति की मौत

Azamgarh road accident

Azamgarh road accident

हिमाचल के चंबा-भरमौर मार्ग पर रविवार सुबह भयानक हादसा हो गया। गैहरा के समीप चली निजी बस पर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हुए।

ये भी पढ़ें :-

शिवा नुआला कार्यक्रम से लौट रहे थे यात्री

जानकारी के अनुसार, बस में सवार लोग चौरासी परिसर में गत रात आयोजित ‘शिवा नुआला’ कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। सुबह करीब 8 बजे गैहरा के नजदीक बस गुजर रही थी, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरकर बस से टकरा गए। इससे बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हुई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने जांच शुरू

घायलों को तुरंत उपचार के लिए चंबा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस हादसे के कारणों और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है।

मामले की जांच की जा रही हैः एसपी

हादसे को लेकर एसपी चंबा विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। मृतक और घायलों की पहचान और हादसे से संबंधित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version