Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: CM सुक्खू के खिलाफ युवक ने की अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने हरियाणा बॉर्डर से किया गिरफ्तार

February 19, 2026

Himachal: CM सुक्खू के खिलाफ युवक ने की अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने हरियाणा बॉर्डर से किया गिरफ्तार

हिमाचल डेस्क: प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला कांगड़ा जिला के पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत की गई है। आरोपित पर मुख्यमंत्री और उनके स्वजनों के विरुद्ध इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप है।

ये भी देखें :-

चौली निवासी सुरेंद्र कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो प्रसारित किया था, जिसमें मुख्यमंत्री और उनके परिजनों के लिए अशोभनीय एवं आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था।

वीडियो प्रसारित होने के बाद हुई गिरफ्तारी

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की। जांच के दौरान आरोपित ट्रक चालक सुरेंद्र कुमार को मंगलवार रात बद्दी के समीप हरियाणा सीमा से गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

हटाए गए वीडियो को कई लोगों ने किया डाउनलोड

बताया जा रहा है कि आरोपित ने बाद में अपने अकाउंट से वीडियो हटा दिया था, लेकिन तब तक सैकड़ों लोग उसे डाउनलोड कर चुके थे। पुलिस ने प्रसारित सामग्री के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की।

आरोपी को कोर्ट में किया जाएगा पेशः एसपी

देहरा के पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपित को न्यायालय में पेश किया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढे़ं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें