
ऊना: उपायुक्त जतिन लाल ने एकल नारियों के कल्याण के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता जताते हुए सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे इन महिलाओं से संबंधित समस्याओं और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। गुरुवार को ऊना के बचत भवन में आयोजित एकल नारी शिकायत निवारण शिविर की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने यह निर्देश दिए। इस शिविर का आयोजन एकल नारी शक्ति संगठन और एकल नारी कृषि सहकारी सभा के सहयोग से किया गया, जिसमें जिले के चार ब्लॉक – अम्ब, ऊना, गगरेट, और हरोली की महिलाओं ने भाग लिया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...