Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

नववर्ष का जश्न मनाने के लिए शिमला व मनाली के होटलों में हो रही एडवांस बुकिंग

December 31, 2024

नववर्ष का जश्न मनाने के लिए शिमला व मनाली के होटलों में हो रही एडवांस बुकिंग

शिमला: नववर्ष के स्वागत के लिए हिामचल के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों भीड़ जुटने लगी है। नववर्ष की पूर्व संख्या पर पर्यटकों के लिए होटलों के लिए खास इंतजाम किए गए है। सोमवार तक प्रदेश के पर्यटन स्थलों के होटलों की ऑक्यूपेंसी 70 फीसदी तक पहुंच गई है। इसके अलावा कई बड़े होटलों न्यू ईयर के लिए पहले ही एडवांस बुकिंग हो चुकी है। प्रदेश में इस बार नववर्ष से पहले बर्फबारी हुई है। इससे पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने लगा है। खासकर शिमला व मनाली के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की अधिक भीड़ देखी जा रही है। उधर, प्रदेश के पर्यटन स्थलों के बड़े होटलों में पर्यटकों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सरकार ने पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन स्थलों के होटल देर रात तक खुले रखने के आदेश जारी किए है। उधर, मंगलवार को नववर्ष की पूर्व संध्या पर शिमला व मनाली में पर्यटकों की खासी भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने भी इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए है। नववर्ष के जश्न मनाने के लिए दिल्ली, मुबई, कोलकत्ता, पंजाब और उत्तर प्रदेश से भारी सं या में सैलानियों के पहुंचने के उम्मीद की जा रही है।

ये भी देखें : भारत और न्यूजीलैंड 27 अप्रैल को एफटीए पर करेंगे हस्ताक्षर, बोले प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें