Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेटियों को भारत दर्शन करवाने के बाद, अब 21 बेटों को करवाएंगे भारत दर्शन : Anurag Thakur

September 28, 2023

बेटियों को भारत दर्शन करवाने के बाद, अब 21 बेटों को करवाएंगे भारत दर्शन : Anurag Thakur

शिमलाः सांसद भारत दर्शन के दूसरे चरण के लिए चयनित हुए 21 लड़कों की सूची घोषित कर दी गई है। सांसद भारत दर्शन एक शैक्षणिक दौरा है, जो कि हमीरपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मेधावी और उत्कृष्ट छात्रों के लिए निशुल्क आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की लोकप्रिय पहल से हुआ है। ठाकुर ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में 101 बच्चों को यह यात्र करवा चुके हैं और अब 25 अक्टूबर से 01 नवंबर तक चयनित 21 लड़कों के लिए आयोजन किया जाएगा। दिल्ली दर्शन के साथ, यह ग्रुप विशेष रुप से गुजरात दौरे पर जाएगा। 21 छात्रों के साथ दो ‘‘एक से श्रेष्ठ’’ अध्यापिकाओं का चयन भी किया गया है।

ठाकुर की पहल है, जिसके अंतर्गत बच्चों को निशुल्क पढ़ाया जाता है और साथ ही सभी जरुरी शिक्षा सामग्री जैसे स्कूल बैग, स्टडी टेबल, स्टेशनरी निशुल्क दी जाती है। वर्तमान मे संसदीय क्षेत्र मे 475 केंद्र चल रहे हैं जिसके माध्यम से महिलाओं को रोज़गार का अवसर भी मिला है और 9000 से भी अधिक छात्रों को बेहतर शिक्षा भी मिल रही है। केंद्रों मे बच्चों को प्रतिदिन प्रोटीन मिल्क शेक भी दिया जाता है और डिजिटल उपकरण जैसे लैपटॉप और लर्निंग किट द्वारा बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। जहां एक से श्रेष्ठ के लिए अनुराग ठाकुर ने, श्हमारा संकल्प हमारा प्रयास, सबको शिक्षा सबका विकास का नारा दिया है, वहीं छात्र-छात्रओं के लिए आयोजित सांसद भारत दर्शन के लिए, ‘‘थोड़ी पढ़ाई थोड़ी घुमाई’’ का नारा दिया है।

छात्रों का चयन एक प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है। सांसद भारत दर्शन यात्र मे बारवीं पास करी हो और पढ़ाई, खेल, कला आदि क्षेत्र मे असाधारण प्रदर्शन किया हो, वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे। लिखित आवेदन टेस्ट और इंटरव्यू के बाद ही छात्रों का चयन होता है। श्री ठाकुर की भारत दर्शन यात्रा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निवासियों मे इतनी प्रसिद्ध है कि बच्चे स्कूली दिनों में ही इसे अपना लक्ष्य बना लेते हैं।

इससे पहले संसदीय क्षेत्र से 21 बेटियों के लिए अगस्त मे भारत दर्शन यात्र आयोजित करी गई थी। बेटियों को उपराष्ट्रपति, लोकसभा स्पीकर, वित्त मंत्री और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। वंदे भारत ट्रेन में भारतीय रेल द्वारा बेटियों का खास अभिनंदन किया गया था। यात्रा के दौरान, बेटियों को काशी विश्वनाथ मंदिर, राम जन्मभूमि मंदिर, गंगा घाट क्रूज आरती जैसे भव्य धार्मिक अनुभव हुए। आईआईएम लखनऊ, बनारस हिंदूू यूनिवर्सिटी जैसे अकादमिक संस्थान, संसद भवन, उत्तर प्रदेश विधान सभा, टेरिटोरियल आर्मी जैसे प्रशासनिक स्थल का ग्रुप ने दौरा किया था। प्रशासन ने विशेष प्रबंध कर, सूर्याेदय से पहले, ग्रुप को ताज महल भी दिखाया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें