Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मस्जिद विवाद पर मचे बवाल के बीच कांग्रेस अध्यक्ष Pratibha Singh ने बुलाई PCC की बैठक

September 23, 2024

मस्जिद विवाद पर मचे बवाल के बीच कांग्रेस अध्यक्ष Pratibha Singh ने बुलाई PCC की बैठक

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मस्जिद विवाद पर मचे बवाल के बीच कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) की बैठक बुलाई है। इसमें मस्जिद विवाद के कारण देशभर में खराब हुई कांग्रेस की छवि को सुधारने की रणनीति बनाई जाएगी। विपक्ष के हमलों का जवाब देने और संगठन को मजबूत करने के लिए आगे भी प्रयास किए जाएंगे।

प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, सभी कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, पीसीसी सदस्यों, 2022 विधानसभा चुनाव के पराजित प्रत्याशियों और जिला अध्यक्षों को इस बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य कारणों से मुख्यमंत्री सुक्खू के बैठक में शामिल होने पर संशय है, क्योंकि गत शुक्रवार आधी रात को उन्हें अचानक पेट में दर्द हुआ था।

इसके बाद वह शनिवार सुबह छह बजे आईजीएमसी शिमला पहुंचे। ऐसे में बैठक में सुक्खू की मौजूदगी पर सबकी निगाहें रहेंगी। वहीं, जम्मू-कश्मीर दौरे के कारण डिप्टी सीएम भी बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। आज की बैठक कई मायनों में अहम रहने वाली है। इसमें मस्जिद मामले में चल रहे जनांदोलन का जवाब देने की रणनीति बनाई जाएगी।

विपक्ष लगातार प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर सुक्खू सरकार पर हमला बोल रहा है। इस पर कैसे जवाब दिया जाए, इस पर भी रणनीति तय की जाएगी।पीसीसी की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी का मुद्दा फिर उठ सकता है। यह बैठक पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में बुलाई गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें