Last Updated: November 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला के समाजसेवी को केबीसी में मिलेगा ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवार्ड

November 12, 2026

शिमला के समाजसेवी को केबीसी में मिलेगा ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवार्ड

Amitabh Bachchan’s Humility Touches Social Worker’s Heart : शिमला। के एक समाजसेवी को मानवता की सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवार्ड के लिए चुना गया है। 12 वर्षों से प्रतिदिन करीब 4 हजार लोगों की सेवा और 28 वर्षों से शव वाहन चलाकर जरूरतमंद परिवारों की मदद करने वाले समाजसेवी की उपलब्धि से शिमला में खुशी की लहर है। केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन के साथ उनकी मुलाकात और महानायक की विनम्रता ने इस सम्मान को उनके लिए यादगार बना दिया।

इस उपलब्धि से न केवल उन्हें बल्कि शिमला और उनके साथ सेवा कार्यों में जुड़े लोगों को भी गर्व महसूस हो रहा है। केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन के साथ उनकी मुलाकात और बातचीत का प्रसारण 10 नवंबर 2026 से सोनी लिव पर रात 9 बजे के बाद किया जाना निर्धारित था। उनके सेवा कार्यों पर केबीसी की टीम ने पिछले महीने शिमला में एक विशेष रील भी तैयार की थी, जिसे शो में प्रदर्शित किया गया। समाजसेवी ने अपनी इस उपलब्धि को परमात्मा का आशीर्वाद और मित्रों व सहयोगियों के सहयोग का परिणाम बताया। उन्होंने बताया कि वह पिछले 12 वर्षों से शिमला में प्रतिदिन करीब 4 हजार लोगों की सेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं।

इसके अलावा पिछले 28 वर्षों से शव वाहन चलाकर जरूरतमंद परिवारों की सहायता कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि कठिन परिस्थितियों में किसी भी जरूरतमंद को अकेला न रहना पड़े और मानवता की सेवा का सिलसिला लगातार जारी रहे। उन्होंने केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन से मुलाकात को अपने जीवन का एक बड़ा सपना पूरा होने जैसा अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि करीब चार घंटे तक शो के सेट पर बैठकर अमिताभ बच्चन को करीब से देखने और उनके व्यक्तित्व को समझने का अवसर मिला। इस उम्र में भी उनकी ऊर्जा, हर व्यक्ति से मिलने का अंदाज और विनम्र व्यवहार बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अमिताभ बच्चन के पैर छूने की कोशिश की तो महानायक ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया और उल्टा उनके पैर छूने का प्रयास किया। अमिताभ बच्चन के इस व्यवहार ने उन्हें भावुक कर दिया।

उन्होंने कहा कि इतने बड़े कलाकार का इतना विनम्र होना वास्तव में उन्हें जीवनभर याद रहेगा। समाजसेवी ने इस उपलब्धि के लिए सभी मित्रों और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि उनके सहयोग और समर्थन के बिना मानवता की सेवा का यह सफर संभव नहीं था। उन्होंने संदेश दिया कि अच्छे कर्म कभी व्यर्थ नहीं जाते, इंसान जो भलाई करता है, वह किसी न किसी रूप में लौटकर जरूर आती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें