Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anirudh Singh बने Hamirpur जिला की जन शिकायत निवारण कमेटी के चेयरमैन

March 21, 2023

Anirudh Singh बने Hamirpur जिला की जन शिकायत निवारण कमेटी के चेयरमैन

हमीरपुर (कपिल) : प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रदेश में जिला जन शिकायत निवारण कमेटी का गठन कर लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर के जन शिकायत निवारण कमेटी का चेयरमैन पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बनाया गया। उल्लेखनीय है कि जन शिकायत निवारण कमेटी जिलों में जनता से जुडे तमाम मुद्दों की सुनवाई करता है।

प्रत्येक सरकार में इनका गठन किया जाता है। इस कमेटी में संबंधित जिला के जिलादंडाधिकारी के अलावा प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न विभाग शामिल होते हैं व जल्द ही गैर सरकारी सदस्यों की नियुक्ति भी होगी। इसी बीच भाजपा सरकार के समय के जिला जन शिकायत निवारण कमेटी के चेयरमैन पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें