Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

10वीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू; 1.84 लाख छात्र देंगे एग्जाम

March 3, 2026

10वीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू; 1.84 लाख छात्र देंगे एग्जाम

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश में 3 मार्च से 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का आगाज होने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा संचालन को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार बोर्ड ने नकल पर सख्ती बरतते हुए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। 1.84618 नियमित और एसओएस श्रेणी के परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। इसके लिए प्रदेश में 2,384 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षाएं सुबह 9:45 बजे से शुरू होंगी।

नकल रोकने के लिए सात स्तर की निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। बोर्ड मुख्यालय में विशेष मॉनीटरिंग कक्ष स्थापित किया गया है, जहां एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से चालू रहेंगे। केंद्र अधीक्षक और उप-अधीक्षक परीक्षा कक्षों में लगातार निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा बोर्ड की ओर से गठित विशेष उडनदस्ते औचक निरीक्षण करेंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारी, एसडीएम और उपनिदेशक स्तर तक के अधिकारी भी फ्लाइंग स्क्वायड के माध्यम से परीक्षा केंद्रों का जायजा लेंगे।

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. राजेश शर्मा ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि किसी भी केंद्र पर नकल करने, करवाने या नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आता है, तो बोर्ड के नियमों के अनुसार संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने फ्लाइंग स्क्वॉड और बोर्ड अधिकारियों को आपस में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं ताकि पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें