झंडा रस्म के साथ चंडी दरबार कांगड़ा मे वार्षिक उत्सव धूम धाम से मनाया

कांगड़ा: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां चंडी दरबार में वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। रविवार सुबह महा आरती के पश्चात झंडा रसम की प्रकिया शुरु की गई। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने हाजिरी भरी। मां चंडी दरबार के भक्तों में भी उत्सव को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए मां चंडी के दर शीश नवा रहे थे। दरबार को रंग बिरंगी लाईटो व फूलों से सजाया गया हैं। रविवार को झंडा रस्म के साथ भंडारा भी लगाया गया। बता दें कि यह दरबार निजी घर में है तथा इस दरबार को पासू माता जी का आशीर्वाद है।वैसे तो यहां साल भर भक्तों का तांता लगा रहता है,

मंगलवार व रविवार को यहां विशेष  गद्दी लगाई जाती है व विशेष पुजा अर्चना की जाती है। चंडी के भक्तों का मानना है कि मां चंडी के दरबार में सच्चे दिल से मांगी हर मुराद पूरी होती है और यहां से कोई खाली हाथ वापस नहीं जाता। आयोजनकर्ता ने बताया कि मां चंडी के दरबार में उत्सव मे  स्थानीय  व बाहरी राज्यों के श्रद्धालु आते है।

वार्षिक उत्सव के दौरान भक्तो द्वारा ही मां के भजनों से मां का गुणगान किया गया। 15वा वार्षिक भंडारा मां की कृपा से सफ़ल रहा। इस दौरान उनके शिष्य धार वाली माता चामुंडा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान इस दौरान बंगाल से आए हुए गुरु ने मां चंडी दरबार में महा आरती की।

- विज्ञापन -

Latest News