Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अरुण धूमल के खाते में एक और उपलब्धि, अब टेस्ट मैच करवाने को दिलवाई मंजूरी

October 12, 2023

अरुण धूमल के खाते में एक और उपलब्धि, अब टेस्ट मैच करवाने को दिलवाई मंजूरी

सुजानपुर (गौरव जैन): अरुण धूमल ने हिमाचल के लिए वह करके दिखाया है जो केवल सपने में सोचा जा सकता था या फिर यह काम सपने में ही हो सकता था लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के छोटे बेटे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई वर्तमान में आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने सपने में होने वाले बात को धरातल पर उतार दिया है यह बात जिला भाजपा सचिव विनोद ठाकुर में जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही है उन्होंने कहा कि आईपीएल अध्यक्ष अरुण कुमार के खाते में एक और शानदार उपलब्धि धर्मशाला में टेस्ट मैच करवाने की मंजूरी दिलवाने के बाद जुड़ गई है इस तरह का काम करके अरुण धूमल ने हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्य को विश्व पट्टल पर लाने का काम किया है हिमाचल प्रदेश को देवभूमि की पहचान तो पहले ही मिली थी लेकिन अब हिमाचल प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच और टेस्ट मैच करवाने की भी एक अलग पहचान मिली है वर्तमान में धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में विश्व कप के मैच आयोजित किया जा रहे हैं पहली बार एक साथ पांच मैच धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में विश्व कप के होना फाइनल हुए हैं और लगभग दो मैच अभी तक संपन्न हो चुके हैं लेकिन अभी हाल ही में आने वाले वर्ष 2024 में भारत-इंग्लैंड के मध्य होने वाले टेस्ट मैच को लेकर भी धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एक मैच करवाने की घोषणा हुई है मार्च महीने मैं पांचवें टेस्ट मैच को धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में करवाने की मंजूरी प्रदान की गई है यह सब कुछ आईपीएल अध्यक्ष अरुण कुमार के प्रयासों से होना संभव हुआ है उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण होना था और केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर जो उसे समय हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे उन्होंने अपना ड्रीम प्रोजेक्ट समझकर इस अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण करवाया था लेकिन उसे समय निर्माण करते हुए उन्हें दुनिया भर की बातें सुनने को मिली थी लेकिन उसे इंसान ने केवल अपने दिल और मन की बात को सुना और हिमाचल जैसे छोटे राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाकर मिसाल पैदा की आज अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच धर्मशाला हिमाचल प्रदेश में हो रहे हैं जिससे यहां पर पर्यटन एवं रोजगार की दृष्टि से हर वर्ग को फायदा मिल रहा है आज इस अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर विश्व कप के मैच हो रहे हैं और आने वाले समय में यहां पर टेस्ट मैच होगा तो यह वही स्टेडियम है जहां किसी समय सत्ता का रोब दिखाकर उस समय की प्रदेश में स्थापित कांग्रेस सरकार ने ताले लगवाने का काम किया था उन्होंने कहा कि वक्त एक जैसा नहीं रहता सच्चाई की जीत होती है हो रही है और आगे भी होती रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें