Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनुराग का नाम और काम दोनों लाजवाब: BJP नेता Prakash Sadiyal

February 11, 2024

अनुराग का नाम और काम दोनों लाजवाब: BJP नेता Prakash Sadiyal

कि किसे अनुराग ठाकुर के सामने चुनाव मैदान में उतारा जाए जिस किसी भी व्यक्ति विशेष का नाम चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस द्वारा लिया जा रहा है। वही व्यक्ति कोई ना कोई बहाना लगाकर चुनाव न लड़ने की बात कह कर अपनी जान छुड़ा रहा है। कांग्रेस की वर्तमान में ऐसी स्थिति है की कोई भी उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं है।

इस बात को खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मीडिया के सामने स्वीकार किया है,उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह ने मीडिया के सामने खुद कहा है।कि कोई मुख्यमंत्री की पत्नी से चुनाव लड़बाने की बात कर रहा है। तो कोई उपमुख्यमंत्री को चुनाव लड़ने के लिए कह रहा है, यहां तक की सुजानपुर के विधायक ने भी चुनाव लड़ने से मना किया है और उन्होंने साफ शब्दों में कहा है।

वह और उनके परिवार का कोई भी सदस्य लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेगा इन तमाम बातों को देखकर यह बात बिल्कुल सत्य है कि आज अनुराग ठाकुर के सामने कांग्रेस पार्टी के पास कोई भी ऐसा उम्मीदवार नहीं है। जो टिक सके उनका मुकाबला कर सके अनुराग ठाकुर का नाम और काम आज सबके सामने हैं। उनका काम पूरे देश में देखा जा सकता है अपने ससदीय क्षेत्र में उन्होंने क्या कुछ किया है।

सब कुछ जग जाहिर है सबसे बड़ी बात यह है कि अनुराग ठाकुर द्वारा किए गए कार्यों को देश भर के सांसद अपना रहे हैं। उनसे सीख ले रहे हैं और उन कार्यों को अपने-अपने ससदीय क्षेत्र में शुरू कर रहे हैं। बात स्वस्थय क्षेत्र की हो, खेल क्षेत्र की हो या फिर एक से श्रेष्ठ विद्यालय खोलने की हो हर पायदान पर केंद्रीय मंत्री द्वारा किए गए कार्य जग जाहिर हैं। यही कारण है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर की बढ़ती लोकप्रियता के आगे हर कोई नतमस्तक हो रहा है और कांग्रेस को इन्ही कारणों कोई उम्मीदवार चुनाव में उतारने के लिए नहीं मिल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें