Site icon Dainik Savera Times

श्री नैना देवी में अष्टमी पूजन की धूम, हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

शिमला (गजेंद्र) : हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में आज अष्टमी पूजन की धूम है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार से अष्टमी पूजन के लिए पहुंचे हैं।

अष्टमी के पावन उपलक्ष्य पर श्रद्धालुओं ने जहां मंदिर में हवन यज्ञ किया, वहीं पूजा अर्चना करके माता का गुणगान किया और अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। हालांकि आज सुबह मंदिर के कपाट 2 बजे दर्शनाथ खोल दिए गए थे लेकिन श्रद्धालु भारी संख्या में माता जी के दरबार में रात के समय ही पहुंचना शुरू हो गए थे और सुबह-सुबह श्रद्धालुओं की काफी भीड़ माता के दरबार में लगी रही।

कहते हैं कि नवरात्र पूजन के दौरान अष्टमी पूजन का विशेष महत्व है। माता का यह दिन सर्व प्रिय दिन है और इस दिन श्रद्धालु माता जी को कडाह प्रसाद का भोग लगाते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

Exit mobile version