-
बिलासपुर। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में रामनवमी के अवसर पर नवरात्रि के नौवें दिन हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इस पावन दिन माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और मंदिर के प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां दी।.