धर्मपुर। बाल विकास परियोजना कार्यालय, धर्मपुर द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आज धर्मपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल तथा खंड विकास अधिकारी, धर्मपुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी, धर्मपुर धनी राम ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्यों, महत्व एवं विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बालिकाओं के संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए विभागों एवं समाज की सामूहिक भूमिका पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।
कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना तथा विधवा पुनर्विवाह योजना के उद्देश्यों, पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में प्रतिभागियों को विस्तारपूर्वक अवगत करवाया गया।
वक्ताओं ने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं, बालिकाओं, अनाथ एवं निराश्रित बच्चों तथा जरूरतमंद परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना, बाल लिंगानुपात में सुधार करना, बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा समाज में लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा संबंधित प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यशाला के माध्यम से उपस्थित लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए पात्र लाभार्थियों तक इनका प्रभावी लाभ पहुंचाने का संदेश दिया गया।
📍 Location: Kullu (Kullu)
मेष: दिन शुभ रहेगा...