Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

भरमौर के विधायक Dr Janak Raj ने पुल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा- निर्देश

January 26, 2025

भरमौर के विधायक Dr Janak Raj ने पुल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा- निर्देश

Bharmour MLA Dr Janak Raj inspected bridge; हिमाचल : रविवार, 26 जनवरी को भरमौर के विधायक डॉ जनक राज ने बडग्राम पंचायत में निर्माणाधीन पुल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जल्द कार्य पूरा करने के आदेश दिए। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

वर्षों से लंबित था पुल का निर्माण

आपको बता दें कि यह पुल वर्षों से लंबित पड़ा हुआ था, जिसे अब जल्द पूरा करने की योजना बनाई जा रही है। डॉ जनक राज ने इस पुल के निर्माण को लेकर पंचायत के लोगों से वचन लिया कि उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी की जाएगी।

जनता की सुरक्षा प्राथमिकता…

इसके साथ ही विधायक ने कहा कि बडग्राम पंचायत की जनता की सुरक्षा के लिए यह पुल आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस संकरे रास्ते पर दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ गई थी, जिसके कारण क्षेत्र के लोगों की जान भी जा चुकी है। पिछले कुछ वर्षों में इस पुल के निर्माण के लिए कई बार जनता ने धरना-प्रदर्शन भी किए थे।

समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा

डॉ जनक राज ने यह सुनिश्चित किया कि बडग्राम पंचायत के लोगों की समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा, और पुल का निर्माण जल्द ही पूरा किया जाएगा ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें