Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Republic Day : गणतंत्र दिवस पर शिक्षा मंत्री Harjot Singh ने सभी को दी बधाई

January 26, 2025

Punjab Republic Day : गणतंत्र दिवस पर शिक्षा मंत्री Harjot Singh ने सभी को दी बधाई

Punjab Republic Day : पंजाब में पुलिस लाइन होशियारपुर में रविवार को 76वां जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि और राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। शिक्षा मंत्री ने देशवासियों और पंजाब के लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। पंजाब में सरकारी स्कूलों में टीचरों की कमी के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार टीचरों की भर्ती कर रही है और मार्च तक पंजाब के सभी स्कूलों में टीचरों की कमी पूरी कर दी जाएगी। आज का दिन डॉ भीमराव आंबेडकर को धन्यवाद देने का है, जिन्होंने हमें संविधान दिया। उन्होंने संविधान के जरिए समाज में भेदभाव को खत्म कर समानता का अधिकार दिया, ताकि लोकतंत्र को मजबूती मिल सके। ऐसे में आज का दिन हमारे लिए बहुत अहम हो जाता है। उनका संविधान हमें एकजुट करता है। ऐसे में आप सभी लोगों को बधाई देना चाहूंगा।

तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ
यह देखने में मिल रहा है कि हमारे लोगों में अब शिक्षक बनने की इच्छा पैदा हो रही है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि हमारे स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। लिहाजा मैं सभी को बताना चाहता हूं कि जल्द ही सभी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की जाएगी और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे पंजाब में सबसे बेहतर शिक्षकों की नियुक्ति हो। वहीं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हो रहे हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए बैंस ने कहा कि ‘केजरीवाल एक विचारधारा हैं’। उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ। बैंस ने कहा कि उन्हें पंजाब पुलिस की सुरक्षा मिलनी चाहिए या फिर दिल्ली पुलिस को उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इसके अलावा, होशियारपुर की सात विधानसभा सीटों के लिए शिक्षा मंत्री ने एक करोड़ रुपये देने का वादा किया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या पैसे अब तक नहीं पहुंचे तो उन्होंने कहा, ‘मेरी तरफ से ग्रांट जारी की जा चुकी है। आप खुद स्कूलों में जाकर इसका मुआयना करें। अगर जरूरत हो तो मैं आपको लिस्ट भी दे सकता हूं, जिनमेंम काम चल रहा है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें