Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ा हादसा: अचानक चलते ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

September 24, 2024

बड़ा हादसा: अचानक चलते ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

गग्गल पुलिस थाना के अंतर्गत बगली के पास सोमवार को देर रात पेंट से लदे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा तफरी मच गई। जिससे ड्राइवर ने गाड़ी रोककर आग से अपनी जान बचाई। आग से ट्रक का पूरा हिस्सा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। इसी के साथ ही आग से ट्रक में रखे सामान का लाखो का नुकसान हो गया।

वहीं दो घंटे से अधिक समय तक आवागमन बाधित रहा। जानकारी के अनुसार चेतरू से दो किलोमीटर बगली गांव के अंतर्गत गांव में 8.30 बजे के लगभग एक ट्रक धर्मशाला से कांगड़ा की और पेंट से लदा जा रहा था तभी चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। बही देहरा के ट्रक के चालक सकिंदर कुमार ने बताया कि जैसे ही ट्रक में आग लगी तो ट्रक को खड़ा करके जान बचाने के लिए ट्रक से नीचे कूद गए और आग पर काबू पाने के लिए शोर मचाया।

आग की लपटें देखकर पास के गांव से लोग दौड़ पड़े लेकिन इंजन के डीजल ने आग पकड़ ली जिससे ट्रक धू-धू कर जलने लगा। बीच रोड पर ट्रक को जलता देखकर आने जाने वाले राहगीर भयभीत हो गए। लगभग डेढ़ घंटे तक इस मार्ग का आवागमन अवरुद्ध हो गया। वही गग्गल थाना के प्रभारी उधम सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें