Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, जोगिंद्रनगर में हटाए अस्पताल रोड से अवैध खोखे

December 20, 2024

नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, जोगिंद्रनगर में हटाए अस्पताल रोड से अवैध खोखे

Joginder Nagar : नगर परिषद जोगिंद्रनगर ने शहर के अस्पताल रोड पर हो रहे अवैध खोखा निर्माण के खिलाफ गुरुवार को कड़ा कदम उठाते हुए सभी अवैध खोखों को हटाने का अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत चार से पांच पुराने और नवनिर्मित खोखों को हटाकर नगर परिषद ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया।

अस्पताल रोड, जो पहले से ही अपनी तंग चौड़ाई के और भारी ट्रैफिक से इन अवैध खोखों के कारण और अधिक समस्या डोल रहा था। इन खोखों के चलते एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को वहां से गुजरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने नगर परिषद से कई बार शिकायत की थी। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के कर्मचारियों ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अभियान को अंजाम दिया। जिन खोखों को हटाया गया, उनके मालिकों को पहले ही चेतावनी दी गई थी। बावजूद इसके, नए निर्माण जारी थे, जिस पर सख्त कदम उठाना पड़ा।

नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी तरह के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर परिषद द्वारा आने वाले समय में भी इस तरह के अतिक्रमण पर कठोर कदम उठाए जाएंगे। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के इस कदम की सराहना की है। एक स्थानीय निवासी ने कहा, यह सड़क पहले से ही तंग थी, और इन खोखों ने इसे और जटिल बना दिया था।

एम्बुलेंस जैसी सेवाओ के लिए यह बेहद खतरनाक स्थिति बन चुकी थी। नगर परिषद का यह कदम सराहनीय है। नगर परिषद की इस कार्रवाई से यह संदेश साफ है कि शहर को अव्यवस्थित और अवैध निर्माण से मुक्त करने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस कार्रवाई को लेकर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी आदित्य चौहान ने बताया, ह्लअस्पताल रोड शहर का एक महत्वपूर्ण मार्ग है। यहां अवैध निर्माण न केवल ट्रैफिक बाधित कर रहा था, बल्कि मरीजों की जान को भी खतरे में डाल रहा था। सभी अवैध खोखों को हटाने का निर्णय जनहित में लिया गया है।

ये भी पढ़ें: हाई स्कोरिंग मैचों के बाद अंकतालिका में उथल-पुथल, किसके सर पर सजी ऑरेंज और पर्पल कैप?

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें