Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा पार्षद रचना शर्मा व कमलेश मेहता ने उठाई आवाज कहा प्रशासन शिमला के राहत कार्यों में लाएं तेजी

September 20, 2023

भाजपा पार्षद रचना शर्मा व कमलेश मेहता ने उठाई आवाज कहा प्रशासन शिमला के राहत कार्यों में लाएं तेजी

शिमला: नगर निगम शिमला से पार्षद रचना शर्मा व कमलेश मेहता ने नगर निगम शिमला से आपदा के बाद राहत कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया है ।भाजपा पार्षदों ने बुधवार को जारी एक ब्यान में कहा कि भारी बारिश से इस बार काफी नुकसान हुआ है ,सड़के, ढंगे, रास्ते खराब हुए हैं ,ड्रेनेज सिस्टम खराब हुआ है, अनेक पेड़ ऐसे हैं जिन्हें प्राथमिकता पर काटा जाना चाहिए लेकिन गंभीरता के बावजूद काम नहीं हो पा रहे हैं ,जिसके कारण लोगों में भी रोष पनप रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम को बार-बार कहने के बावजूद जिस प्रकार से काम नहीं किया जा रहे हैं यह साबित करता है कि आपदा के बीच भी प्रशासन गंभीर नहीं है ।उन्होंने कहा कि अनेक सड़के बंद है, अनेक रास्तों को खतरा है ,जिन्हें ठीक करने का काम किया जाना चाहिए ।उन्होंने कहा कि हमारी नगर निगम प्रशासन व जिला प्रशासन से मांग है कि समय रहते कामों को किया जाए और राहत पहुंचाने के लिए काम हो। रचना शर्मा व कमलेश मेहता ने कहा कि जो लोग विस्थापित हो गए हैं ,अभी भी राहत कैंपों में रह रहे हैं ,उनके लिए क्या किया जा रहा है ?इसकी जानकारी दी जानी चाहिए ?उन्होंने कहा कि वह लोग जल्द अपने घरों में जाएं, उनका पुनर्वास किया जाए, उनकी जमीन चली गई ,घर चले गए उनके लिए ठोस नीति बनाई जाए। उन्होंने कहा कि कब तक राहत कैम्पो में रहते रहेंगे । पार्षद रचना शर्मा व कमलेश मेहता ने कहा कि नगर निगम को गंभीरता के साथ ऐसे मसलों पर काम करना चाहिए,प्रदेश सरकार से मामला उठाना चाहिए। प्रदेश सरकार को नगर निगम क्षेत्र में हुए नुकसान को लेकर के विशेष पैकेज देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में प्राथमिकता पर काम किए जाने चाहिए ,आपदा से हुए नुकसान को प्राथमिकता पर लिया जाना चाहिए ।उन्होंने कहा कि नगर निगम में जो विकास कार्य तय कर दिए गए हैं, टेंडर हो गए हैं ,उनके काम भी नहीं हो रहे हैं जिससे पार्षदों में भी रोष हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम समय-समय पर अपनी आवाज नगर निगम में उठा रहे हैं ।उन्होंने कहा कि जो काम तय हो गए हैं, हम पार्षदों ने बताए हैं विकास के उन कार्यों को बिना देरी किया जाना चाहिए ,यदि इसमें देर की जाती है तो रोष प्रदर्शन करने से भी हम पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत देने व सुविधाओं को बढ़ाने के लिए हम कृत संकल्प हैं और हर आवाज उठाई जाएगी ।उन्होंने नगर निगम के प्रशासन, जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि इस समय विकास के कार्यों में तेजी लाई जाए, रुके कामों को किया जाए और बिना भेदभाव के काम हो ताकि लोगों को राहत मिले।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें