Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा राजनीतिक फायदे के लिए पीट रही ढिंढोरा कहा अगर बीजेपी सही तो जल्द लागू करें महिला आरक्षण

October 2, 2023

भाजपा राजनीतिक फायदे के लिए पीट रही ढिंढोरा कहा अगर बीजेपी सही तो जल्द लागू करें महिला आरक्षण

देश में केंद्र सरकार के द्वारा बीते दिनों महिला आरक्षण बिल लाया गया और राष्ट्रपति के द्वारा इस बिल को पारित कर कानून भी बनाया गया है। ऐसे में भाजपा के द्वारा जहां महिला आरक्षण बिल को लेकर देश भर में महिला सम्मान की बात कही जा रही है। तो वहीं कांग्रेस ने इसे बीजेपी का राजनीतिक प्रोपेगेंडा बताया। ढालपुर में सीपीएस सुंदर ठाकुर ने कहा कि अगर महिला आरक्षण बिल भाजपा के द्वारा लाया गया है तो वह इसे तुरंत लागू क्यों नहीं करती है। अगर सरकार इन लोकसभा चुनाव में इसे लागू नहीं करती है तो इस बिल को लाने का भी कोई फायदा नहीं है। सुंदर ठाकुर ने कहा कि महिला आरक्षण बिल कांग्रेस पार्टी की देन है और भाजपा मात्र इसे अपने राजनीतिक फायदे के लिए प्रयोग में ला रही  है। सीपीएस सुंदर ठाकुर ने कहा कि अभी तक देश भर में जनगणना भी पूरी नहीं हो पाई है। सरकार के द्वारा आने वाले चुनावों में 33% महिला आरक्षण के लिए सीटों को बढ़ाने का भी विचार किया जा रहा है। ऐसे में लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा इस बिल को जनता के बीच अपने फायदे के लिए ले जा रही है। जबकि सच्चाई यह है कि यह बिल कांग्रेस पार्टी की देन है। उस दौरान यह बिल इसलिए पारित नहीं हो पाया क्योंकि भाजपा के ही लोकसभा सदस्यों के द्वारा इसका विरोध किया गया था। सुंदर ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही युवाओं को वोट देने का अधिकार दिया था और कंप्यूटर शिक्षा प्रणाली भी स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की देन है। भाजपा चुनावो को देखते हुए नए-नए हथकंडे अपना रही है और देश की जनता को भी भ्रमित किया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस पार्टी इस बात को जानती है और देशभर में लोगों को इस बारे जागरूक किया जाएगा। वहीं जिला कुल्लू का मुख्यालय ढालपुर के परिधि में कांग्रेस पार्टी के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई गई। तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की गई। इस दौरान सीपीएस सुंदर ठाकुर भी मौजूद रहे और उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से दोनों महान विभूतियों के द्वारा दिखाए गए आदर्शों पर चलने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें