Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी : दुष्यंत गौतम

September 14, 2023

BJP विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी : दुष्यंत गौतम

शिमला (गजेंद्र): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम व राष्ट्रीय सचिव सरदार नरेन्द्र सिंह का एक दिवसीय प्रवास भाजपा प्रदेश कार्यालय शिमला में हुआ। उनका अभिनंदन प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन महमंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री डाॅ सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा, पायल वैद्या, डेजी ठाकुर, संजय ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, कर्ण नंदा, किरण बावा, सपना कश्यप एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने किया।

भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया की राष्ट्रीय महामंत्री के साथ चार बैठकों के दौर हुए। पार्टी की गतिविधियों के संचालन हेतु प्रदेश स्तर पर क्या-क्या सुधर होने चाहिए के लिए बैठक हुई। व्यवस्था की दृष्टि से दूसरी बैठक हुई। तीसरी बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए दुष्यंत गौतम ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है और हिमाचल भाजपा को अपने संगठन को बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत करना है।

हमारा देश श्रद्धेय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और देश के बढ़ते हुए कदम आगे ही आगे बढ़े इसके लिए हमको प्रयास करने है।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की कुछ विशेष उपलब्धियां भी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी जिसमें से चंद्रयान-3, आदित्य एल1 और जी20 का सफल आयोजन प्रमुख बिंदु रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें