Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा ने मारी कांग्रेस के किले में सेंध , मीना चौहान भाजपा में शामिल

April 17, 2023

भाजपा ने मारी कांग्रेस के किले में सेंध , मीना चौहान भाजपा में शामिल

शिमला: कांग्रेस नेत्री मीना चौहान मीनू ने भाजपा का दामन थामा, मीना चौहान ने भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल विशेष रूप में उपस्थित रहे।

मीना चौहान कांग्रेस की बड़ी नेत्रियों में से एक मानी जाती है, जिस प्रकार से उन्होंने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की इससे कांग्रेस पार्टी को करारा झटका लगा है। माना जाता है कि मीना चौहान शिमला से विधायक हरीश जनार्था की करीबी है और इनका भाजपा में शामिल होना कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा सेट बैंक है।

कांग्रेस नेत्री शिमला के भराड़ी वार्ड से नाता रखती है और पूर्व में नगर निगम चुनाव 2017 में मीना निर्दलीय चुनाव लड़ी थी इसमें वह 20 से कम वोटों से हारी थी। अभी कांग्रेस पार्टी की सरकार को बने 3 महीने भी नहीं हुए हैं और उनकी गुटबाजी सड़कों पर दिखाई दे रही है इससे स्पष्ट दिखता है कि कांग्रेस पार्टी से जनता का मोह भंग हो रहा है।

आज नगर निगम 2022 के चुनाव में भाजपा ने मीना चौहान को भराड़ी बोर्ड से भाजपा के पार्षद की टिकट दे दी है इससे भराड़ी बोर्ड में और रोचक मुकाबले की संभावना है, जहां अभी तक वर्तमान कांग्रेस प्रत्याशी अच्छे मतों से जीतने का अनुमान लगा रहे थे वही मीना चौहान को भाजपा की टिकट मिलने से मुकाबला कठिन होने वाला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें