कुल्लू: जिला के मुख्यालय ढालपुर में बुधवार को जिला कुल्लू भाजपा के द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं इस दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा सेवा ज्योति यात्रा का भी आयोजन किया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी संबोधन सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपने जीवन और राजनीतिक जीवन के 25 वर्षों के अनुभव साझा किए और केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर देशभर में सेवा संकल्प से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को समाज और देश के लिए लगातार काम करने का संदेश दिया जा रहा है। जनसेवा के साथ राष्ट्र निर्माण को अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। वही, इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को मिशन-2047 के तहत विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए संकल्प दिलाया गया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के लिए निरंतर काम करने का संकल्प लिया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले वर्षों में देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने 7 अक्तूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे किए। आज देश में उनके नेतृत्व में कहीं ऐसे कार्य हुए जो देश दुनिया को अचंभित करने वाले हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है कि 2047 तक पूरे भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जाएगा।

ऐसे में राजनीतिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह के तहत अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार पर लगाए जा रहे आरोप के बारे में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जो पंजाब कभी पूरे भारत को अन्न देने वाला राज्य कहा जाता था। वह आज बुरी तरह से नशे की चपेट में डूब गया है। आए दिन कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं कि जहां पंजाब में युवा नशे की गर्त में डूब कर सड़कों पर गिरा हुआ देखा जा रहा है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब में आम जनता के हितों की खूब लूट की है।

अब आम आदमी पार्टी के द्वारा केंद्र सरकार पर सीबीआई रेड के जो आरोप लगाए जा रहे हैं। उसमें आम आदमी पार्टी के आरोप की कोई भी सत्यता नजर नहीं आती है। आम आदमी पार्टी के नेताओं के द्वारा जिस तरह से पंजाब में लूट की गई। उसकी जांच के लिए जो भी प्रयास किया जा रहे हैं उस पर कोई भी सवाल नहीं किया जाना चाहिए।

सांसद कंगना रनौत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत है। अपने राजनीतिक जीवन से लेकर आप तक 25 सालों में उन्होंने राष्ट्र को हमेशा आगे ले जाने का प्रयास किया है। इसी कड़ी में इस सेवा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है और पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को आयोजित कर रहे हैं।
📍 Location: Kullu (Kullu)
मेष: दिन शुभ रहेगा...