Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

धारागाड़ गांव में आग से मकान जलकर राख, मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम

October 7, 2026

धारागाड़ गांव में आग से मकान जलकर राख, मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम

कुल्लू; जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी में धारागाड़ गांव में सुबह के समय एक अढ़ाई मंजिला मकान में आग लग गई। आग लगने के चलते मकान पूरी तरह से नष्ट हो गया। वही आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन के टीम भी मौके पर पहुंच गई है और अब आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:00 बजे एक घर अचानक आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते लकड़ी का बना यह मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

इस भीषण अग्निकांड में पीड़ित परिवार का घर और उसमें रखा सारा सामान नष्ट हो गया। आग लगने की खबर से पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि, मकान लकड़ी का बना होने के कारण आग बहुत तेजी से फैली। स्थानीय निवासी ने बताया कि धारा निवासी जय चंद के मकान में आग कैसे लगी इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही समय में पूरा मकान जल गया। पीड़ित परिवार का सब कुछ इस आग में स्वाहा हो गया। घर के अंदर रखा फर्नीचर, कपड़े, अनाज और अन्य घरेलू सामान भी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। परिवार अब बेघर हो गया है और उनके पास रहने के लिए कोई सहारा नहीं बचा है।

आग लगने की सूचना मिलते ही गांव के लोग तुरंत एकजुट हो गए। उन्होंने अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किया ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। बाल्टियों और अन्य उपलब्ध साधनों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की गई। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि ग्रामीणों के सारे प्रयास विफल हो गए। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और अब आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन के द्वारा प्रभावित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें