Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा अध्यक्ष हरपाल गोगी ने 13 पदाधिकारियों सहित 45 सदस्यों की सूची की जारी

August 27, 2023

भाजपा अध्यक्ष हरपाल गोगी ने 13 पदाधिकारियों सहित 45 सदस्यों की सूची की जारी

ऊना (राजीव भनोट): ऊना भाजपा मंडल की पदाधिकारी और कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ऊना मंडल के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने बताया कि विधायक ऊना सदर, सतपाल सिंह सत्ती व मंडल के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से 13 पदाधिकारीयों को मनोनीत कर कार्यकारिणी का गठन किया गया है व मंडल कार्यकारिणी में 45 नए सदस्यों को शामिल किया है। हरपाल गिल ने बताया कि अशोक धीमान (लोअर अरनियाला) एवं महेंद्र छिब्बर (जखेड़ा) को मंडल महामन्त्री का दायित्व सौंपा गया है।

इसी प्रकार उपाध्यक्ष के पद पर पवन कपिला (वार्ड 2, ऊना), रविंद्र चौधरी (नगंड़ा), रमेश मल्ली (सासन), मोना मनकोटिया ( रक्कड़ कलोनी) और सचिव पद के लिए सोमनाथ ठाकुर (मैहतपुर बसदेहड़ा) अश्वनी कपिला (अजौली), प्रमेश शर्मा (संतोषगढ़), सुखराज कौर (बीनेवाल), प्रवीण कुमारी (बहडाला) साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर अमरैल सिंह पूर्व प्रधान (देहलां अप्पर) व शिव कुमार वत्स (देहलां लोअर) को कार्यालय सचिव बनाया गया है। हरपाल गिल ने बताया कि अगले कुछ दिनों में विशेष आमंत्रित सदस्य की सूची को भी जल्द जारी किया जाएगा।

हरपाल गिल ने बताया कि मंडल कार्यकारिणी सदस्य के रूप में लालसिंगी से हरवंस लाल सैनी, मलाहत से रवि जैलदार, बसोली से जोगिंदर बिंद्रा, रक्कड़ कॉलोनी से आकाश राणा, टब्बा से गुलशन ठाकुर, रामपुर से नरेंद्र कुमार ठाकुर, कुठार खुर्द से चमन लाल उपप्रधान, कुठार कलां से नरेश चौधरी, अबादा बराना सवरनी देवी प्रधान, जनकौर से शमशेर सिंह शेरा, सुनेहरा से संजना देवी प्रधान, बारसड़ा से चंचला देवी, बहडाला से ब्लॉक समिति सदस्य राधिका, सुरेश कुमार दाणू पूर्व उपप्रधान व अविनाश वामो उपप्रधान, भड़ोलियां कलां से वरिंदर कुमार शैंटी, देहलां लोअर से विनीत मैनन व पूर्व जिला परिषद सदस्य अनुराधा ऐरी, झोड़ोवाल से संजीव कुमार, नंगड़ा से कमला देवी पूर्व प्रधान, फतेहपुर से निधि राणा व नवदीप ठाकुर, ऊना वार्ड नंबर 1 से सीमा दत्ता, संतोषगढ़ से बलराम चब्बा, लम्लेहडा से राजेश कुमार बिंदु, मैहतपुर बसदेहड़ा वार्ड नंबर 4 से रितिका भारद्वाज, वार्ड 5 से बिंदर कौर, वार्ड नंबर 7 से अमरीक सिंह अटवाल व वार्ड 9 से अविनाश ठाकुर उर्फ बिल्लू उदयपुर से मास्टर बीरबल, खानपुर से सतीश चौधरी, चढ़तगढ़ से मुनीष भारद्वाज, छतरपुर टाडा से महेंद्र मोहन उर्फ मनु व राज कुमार, मैहतपुर से विशाल द्विवेदी व रामपाल, जखेडा से राजन शर्मा, बनगढ़ से हरजीव उर्फ मिंकु, श्री राकेश शर्मा व संजीव फौजी, फतेहवाल से कुलदीप चंद सनोली से दिलवाग सिंह व राजेश कौशल, मजारा से हरजाप सिंह व छतरपुर टाडा से रीता देवी को मंडल कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया गया है। इसके अतिरिक्त मंडल में सभी भाजपा समर्थित पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान ब्लॉक समिति व जिला परिषद सदस्य एवं तीनों नगर परिषदों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद सदस्य होंगे।

उन्होंने बताया कि जल्द ही मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन कर आगामी संगठन के कार्य को गति देने के लिए आयोजित की जाएगी।हरपाल गिल ने बताया कि उपरोक्त सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू रहेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें