Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शक्तिपीठ श्री नैना देवी पहुंचे BJP अध्यक्ष Rajeev Bindal, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

February 28, 2025

शक्तिपीठ श्री नैना देवी पहुंचे BJP अध्यक्ष Rajeev Bindal, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

बिलासपुर : भारी बारिश और घनी धुंध के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल शुक्रवार को हिमाचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी पहुंचे। उन्होंने परिवार सहित मां नैना देवी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर शुभ आशीर्वाद लिया।

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजीव बिंदल ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने हाल ही में एक आदेश जारी किया है, जिसमें मंदिरों के चढ़ावे की राशि को सरकारी कोष में जमा कर अन्य विकास कार्यों में खर्च करने की बात कही गई है। इसके तहत मंदिरों की धनराशि जिलाधीश के माध्यम से सरकारी कोष में जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की इस नीति का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की धरोहर हैं और यहां चढ़ावे से प्राप्त धनराशि को मंदिरों के विकास, पुजारियों और ब्राह्मण परिवारों के पालन-पोषण, गौशालाओं के संचालन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए खर्च किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कुछ बड़े मंदिरों में गौशालाओं का भी संचालन किया जाता है, जो धार्मिक आस्था और संस्कृति के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में सरकार को मंदिरों की आय को किसी अन्य उद्देश्य के लिए उपयोग में नहीं लाना चाहिए।

राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार की नीति को सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति के खिलाफ बताते हुए कहा कि सरकार को मंदिरों की धनराशि को केवल धार्मिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए ही खर्च करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से अपील की कि वह इस फैसले को वापस लें और मंदिरों के चढ़ावे की राशि का उपयोग केवल श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक कार्यों में किया जाए।

भारी बारिश और धुंध में लिया मां का आशीर्वाद

तेज बारिश और धुंध के बावजूद राजीव बिंदल परिवार सहित मां नैना देवी के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

ये भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: बोलेरो और लॉरी में जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौत, 12 घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें