Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP ने हिमाचल को किया बर्बाद , व्यवस्था का पीटा सियापा : CM Sukhu

October 3, 2023

BJP ने हिमाचल को किया बर्बाद , व्यवस्था का पीटा सियापा : CM Sukhu

शिमला (गजेंद्र) : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के दौरान हिमाचल प्रदेश का बेड़ा गर्क हुआ। इसके अलावा भाजपा ने व्यवस्था का भी सियापा पीट दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान हिमाचल प्रदेश में अव्यवस्था का माहौल रहा। उन्होंने कहा कि हमीरपुर स्थित कर्मचारी चयन आयोग में भर्तियों में धांधली हुई।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Andhra Pradesh में एक शख्स को एक महीने का आया इतने करोड़ का बिजली बिल, दुकान मालिक देखकर हुआ हैरान

इन मामलों में 65 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार इसकी हर एंगल से जांच कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नई भर्तियों के लिए राज्य चयन आयोग का गठन हो चुका है। वहीं कोरोना काल के दौरान सेवा देने वाले कोविड वॉरियर्स की सेवाएं समाप्त करने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कर्मचारियों को किसी नीति के तहत नहीं रखा गया था। सरकार कानूनी पहलुओं की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कानूनी पहलुओं की जांच करने के बाद उनकी सेवाओं के बारे में सोचा जाएगा।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Karnataka में कार और ट्रक की हुई टक्कर, मां और बच्चा जले जिंदा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें