Site icon Dainik Savera Times

भाजपा को 10 साल का हिसाब देना चाहिए, अब जुमलेबाजी नहीं चलेगी : Pratibha Singh

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भाजपा को इस बार लोकसभा चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ेगा। भाजपा को अपने 10 साल के कार्यकाल का लेखा जोखा जनता के सामने रखना चाहिए। भाजपा ने पिछले चुनावों के दौरान लोगों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया है। हर साल एक करोड़ लोगों को रोजगार देने व हर एक के खाते में 15 लाख रुपए देने के वादा भी पूरा नहीं हुआ है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनावों में भाजपा की कोई जुमलेबाजी चलने वाली नहीं। आज देश में बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी के सारे रिकार्ड टूट गए है। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र से घबरा गई हैं। कांग्रेस के पांच न्याय और 25 गारंटियां देश के प्रति कांग्रेस का विजन है, जिसे वह पूरा करेंगी। आज जिस प्रकार देश में लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है वह बहुत ही दुखदाई है।

Exit mobile version