-
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग में सामने आए कथित मतभेदों पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के कथित एकतरफा फैसलों से देश में जनमत और मताधिकार की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।.