Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन में किया डोर टू डोर अभियान

May 31, 2024

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन में किया डोर टू डोर अभियान

नाहन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नहान विधान सभा क्षेत्र में डोर टू डोर अभियान में भाग लिया। उन्होंने कहा की सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले कांग्रेस ने खुद सेना की कभी परवाह नहीं की। उसकी जरूरतों को भी अवैध कमाई का जरिया बनाया और सरकारी खजाने को खाली कर दिया। बिंदल ने कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। कहा, कांग्रेस ने सेना को कमजोर करने का काम किया। तेजस लड़ाकू विमानों की खरीद को बरसों लटकाए रखा। इन लोगों ने जनरल विपिन रावत को गली का गुंडा कहा था, जो कि देश के वीरों समेत पूरी सेना का अपमान था। ऐसी सरकार को देश कभी माफ नहीं कर सकता। सेना को युद्ध के लिए तैयार किया जाता है, न कि उसके नाम पर राजनीति की जाती है। देश सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता। बिंदल ने कहा, कांग्रेस व उसका इंडी गठबंधन घोर सांप्रदायिक है। ये लोग दलितों, पिछड़ों व आदिवासियों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहते हैं लेकिन भाजपा किसी हाल में ऐसा नहीं होने देगा।।

बिंदल ने कहा, कांग्रेस ने सैनिकों को मूर्ख बनाने का प्रयास किया। यूपीए सरकार ने अंतिम क्षणों में 500 करोड़ रुपये का फंड बनाकर वन रैंक-वन पेंशन लागू करने का नाटक रचा था। वहीं जब भाजपा सरकार आई तो उसने इस योजना को लागू किया, जिस पर सवा लाख करोड़ रुपये खर्च आया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें