शिमला (गजेंद्र) : शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा नगर निगम शिमला के चुनाव ऑर्गेनिक तरीके से हो रहे थे लेकिन बीजेपी ने इसमें खलल डालने की कोशिश की। चुनाव से मात्र दो या 3 दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने बेशुमार पैसा व शराब लोगों को बांटी है।
उन्हाेंने कहा कि पूर्व में रहे मेयर सत्या कौंडल के सुपुत्र को शराब के साथ बीते दिनों पकड़ा गया था और इसके साथ साथ अन्य वार्डों में भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने नगर निगम शिमला के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के समर्थन के लिए शिमला शहर की जनता का धन्यवाद प्रकट किया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...