Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

25 सितंबर को भाजपा करेगी विधानसभा का घेराव ,कांग्रेस के दस माह के कार्यकाल पर मांगा जाएगा जवाब

September 23, 2023

25 सितंबर को भाजपा करेगी विधानसभा का घेराव ,कांग्रेस के दस माह के कार्यकाल पर मांगा जाएगा जवाब

मौजूदा कांग्रेस सरकार को सदन के अंदर घेरने के बाद अब भाजपा सुक्खू सरकार पर सदन के बाहर भी हमला बोलेगी।आगामी 25 सितंबर को भाजपा विधानसभा के बाहर वर्तमान कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था ,संस्थानों को बंद करने ,बेरोजगारी ,मंहगाई जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा नेता आगामी 25 सितंबर को विधानसभा के बाहर हल्ला बोलेंगे।शिमला में संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष डाक्टर राजीव बिंदल एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनावों के समय कांग्रेस द्वारा दी गई सारी की गरेंटीया फेल साबित हुई है।प्रदेश मे कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है ।आए दिन प्रदेश में हत्या ,महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही है ,बेरोजगार सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे है ,मंहगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है इन सभी मुद्दों को लेकर 25 सितंबर को भाजपा द्वारा विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

वन्हीं पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सदन में स्टांप ड्यूटी में दस गुना की वृद्धि का प्रस्ताव पारित किया गया है जिससे गरीबों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा।उन्होंने कांग्रेस द्वारा सदन में बहुमत के बैगैर ही स्टांप ड्यूटी प्रस्ताव प्रस्तुत करने पर भी सवाल उठाए ।प्रदेश में आई आपदा को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा की अगर केंद्र मदद न करता तो प्रदेश में स्थिति और भी बदतर होती।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें