Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Una में शुरू हुई BJP की कोर कमेटी की बैठक, मिशन 2024 के लिए हो रहा मंथन

February 3, 2023

Una में शुरू हुई BJP की कोर कमेटी की बैठक, मिशन 2024 के लिए हो रहा मंथन

ऊनाः हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक महत्वपूर्ण ऊना में हो रही है। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप अध्यक्षता करेंगे, जबकि भाजपा की कोर कमेटी की बैठक आज शुरू हुई ।इस बैठक में प्रेम कुमार धूमल, अविनाश राय खन्ना, सौदान सिंह,संजय टण्डन,तिरलोक जंबाल,पवन राणा, सुरेश कश्यप, जयराम ठाकुर, सतपाल सिंह सत्ती, डॉ राजीव सहजल सहित कोर कमेटी के सभी बड़े नेता भाग ले रहे हैं। बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व शांता कुमार उपस्थित नहीं है ।भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में भाजपा की कार्यसमिति के एजंडे को जहां चर्चा करने के बाद अनुमति प्रदान होगी। वहीं सबसे बड़ा निर्णय मिशन 2024 रहेगा, क्योंकि विधानसभा चुनावों में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के लिए अब 2014 का लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी तैयारी करने के लिए विशेष रूप से रणनीति बनाने के लिए आगे बढ़ रही है और ऊना की इस बैठक में 2024 का रोड मैप सेट होगा। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, ऐसे में लोकसभा चुनावों में कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। भाजपा के पास लोकसभा की चारों सीटें हैं, उन्हें बरकरार रखना भाजपा के लिए चुनौती है ,इसलिए भाजपा अब रणनीति के तहत आगे काम करेंगी। विधानसभा चुनाव में हार को लेकर के इस बैठक में बड़ा मंथन होने की संभावना नहीं है। लेकिन अनुशासन पर जरूर बात हो सकती है ,पार्टी की बैठक शुरू होने से पहले ही कई नेताओं पर गाज गिरी है और आगामी समय में बागी नेताओं को कैसे डील करना है, उस पर भी आने वाले समय में बात होगी, सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि विधानसभा चुनावों के बाद से ही हिमाचल में भाजपा के संगठन में बदलाव की बातें उठ रही है।

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में क्या उनके कार्यकाल को एक्सटेंशन मिलेगा या नहीं यह पता आने वाले समय मे चलेगा, लेकिन प्रदेश के कई नामों की चर्चा चल रही है। ऐसे में क्या होगा यह अब हाईकमान के रुख पर निर्भर होगा। कोर कमेटी में इसकी चर्चा जरूर होगी। प्रदेश से ही भाजपा के बड़े नेता जगत प्रकाश नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में एक्सटेंशन मिल गई है, ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष पर जेपी नड्डा क्या फैसला लेते हैं इस पर भी अहम नजरें रहेंगी। फिलहाल भाजपा की कोर कमेटी में अनेक मुद्दों पर चर्चा हो रही है, अब देखना यह है कि आने वाले समय में भाजपा के इस रणनीति के साथ आगे बढ़ती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें