Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल वासियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होने जा रही BSNL की 5G मोबाइल सेवा

हिमाचल डेस्क. हिमाचल वासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। साल 2026 से प्रदेश में BSNL की 5-जी मोबाइल सेवा शुरू हो जाएगी। मौजूदा स्वदेशी 4-जी मोबाइल टावर अपग्रेड किए जाएंगे। इन टावरों का हाल ही में पीएम मोदी ने शुभारंभ किया था।

ये भी पढ़ें: पराली जलाने पर सख्ती: पंजाब-हरियाणा सरकार ने लागू की नई कार्य योजना

BSNL हिमाचल प्रदेश दूरसंचार परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक चरण सिंह ने रजत जयंती के मौके पर BSNL की उपलब्धियों, वित्तीय पुनरुद्धार और भविष्य के विकास के बारे में बात की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि BSNL की रजत जयंती स्वदेशी तकनीक के साथ लचीलेपन, राष्ट्रीय सेवा और नई गति का उत्सव है। इसके द्वारा ई-सिम सेवा भी शुरू की गई है। ई-सिम मौजूदा सिम की तुलना में ज्यादा सुरक्षित होगी।

ये भी पढ़ें: हरियाणा में इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए निकली बंपर भर्ती, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी

विदेशी तकनीक पर आधारित 4-जी मोबाइल टावर के बारे में उन्होंने कहा कि ये विश्वसनीय और उच्च गति वाली मोबाइल सेवा सुनिश्चित करेंगे। यह टावर हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति, किन्नौर, पांगी, भरमौर, तिस्सा क्षेत्रों के 881 असंबद्ध दूरदराज के गांवों और आदिवासी इलाकों को 4जी कवरेज प्रदान कर रहे हैं।

BSNL पर बढ़ते लोगों के भरोसे पर चरण सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश दूरसंचार परिमंडल ने 2023-24 में 260 करोड़ रुपये से बढ़कर 2024-25 में 325 करोड़ रुपये हासिल की है जोकि 25 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि है।

Exit mobile version