Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऊना के गांव वहडाला में गली निर्माण विवाद में चली गोली, एक की मौत

October 6, 2023

ऊना के गांव वहडाला में गली निर्माण विवाद में चली गोली, एक की मौत

ऊना: गांव वहडाला में गली नाली के निर्माण को लेकर हुए विवाद में बीती रात गोली चला दी गई थी। गोली गांव के ही सहकारी सभा के सचिव प्रमोद राणा (पाल)के सिर में लगी और सचिव को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक होने के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। गोलीकांड होने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
घटना के तुरंत बाद गोली चलाने वाला अपने बेटे के साथ मौके से भाग निकला लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद पाल राणा पुत्र सुखदेव सिंह गांव वहडाला के ही वार्ड 3 और 4 के बीच गली में यहां पाइप लाइन डालने का काम चल रहा था। वह भी मौके पर मौजूद थे। निर्माण कार्य को लेकर पड़ोस में रहने वाले प्रमोद सिंह राणा ने अपने घर से ही पहले एक फायर किया। इसी बीच पाइप लाइन को लेकर प्रमोद पाल राणा और प्रमोद सिंह राणा के बीच कहा सुनी हो गई। आरोपी तुरंत बाहर आया और उसने प्रमोद पाल राणा को सिर में गोली मार दी। ग्रामीणों ने घायल प्रमोद पाल राणा को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत उन्हें गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

प्रमोद पाल की मौत की सूचना गांव वहडाला में पहुंचते ही लोग भड़क उठे और आरोपित के होटल में बने बांस की झुग्गियों (हट)में आग लगा दी। उस समय पुलिस भी मौका पर ही मौजूद थी। पुलिस ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर देर रात को ही एएसपी और डीएसपी सहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को शांत किया। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी।

वहीं पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर तीन लोगों को नामजद किया है। जिसमें प्रमोद सिंह राणा और उसके दो बेटों विनय और सुनील को आरोपी बनाया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया और आरोपियों से दो हथियार भी बरामद कर लिए गए है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपीयों और मृतक के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। वहीं मृतक प्रमोद पाल का पीजीआई से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें