Last Updated: November 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू: सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 60 पदों के लिए 17 नवंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू

November 12, 2026

कुल्लू: सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 60 पदों के लिए 17 नवंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू

कुल्लू। सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर (केवल पुरुष) के कुल 60 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसके लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में 17 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास तथा आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 19,000 से 24,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ कंपनी की ओर से अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। कार्यस्थल हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ रहेगा।

इच्छुक एवं पात्र पुरुष अभ्यर्थी अपने सभी मूल दस्तावेजों, हिमाचली प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित निर्धारित तिथि एवं समय पर जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

अभ्यर्थियों का हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं है, वे “www.eemis.hp.nic.in” पर ऑनलाइन पंजीकरण कर इंटरव्यू के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01902-222522 पर संपर्क किया जा सकता है।

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें