Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल का केंद्र से आदर्श ग्राम सुखाश्रय योजना के लिए धनाबंटन का आग्रह

May 24, 2025

हिमाचल का केंद्र से आदर्श ग्राम सुखाश्रय योजना के लिए धनाबंटन का आग्रह

शिमला: स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने शुक्रवार को सायं नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से भेंट की। डॉ. धनी राम शांडिल ने निर्भया निधि से मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सुख.आश्रय परिसर परियोजना के लिए 132.41 करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने अवगत करवाया कि मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सुख.आश्रय परिसर परियोजना के तहत एक ही स्थान पर आवासीय सुविधा के साथ.साथ प्रशिक्षण केंद्र और स्कूल ,व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र व मनोरंजन से सम्बंधित सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

इस केंद्र में अनाथ, परित्यक्त बच्चों , वृद्धाश्रमों में रहने वाले वृद्धजनों तथा शक्ति सदन में रहने वाली महिलाओं को रहने की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बाल देखभाल संस्थानों के लम्बित भुगतान के रूप में 3 करोड़ 68 लाख से अधिक की रकम जारी करने का भी आग्रह किया। उन्होंने पूर्ववर्ती राष्ट्रीय क्रेच योजना ,पालना योजना के तहत वित्त वर्ष 2020-21 व 2021-22 के लिए 91 .33 लाख तथा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 1.80 करोड़ तथा वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 2.22 करोड़ रुपये की लम्बित राशि जारी करने का भी आग्रह किया। डॉ शांडिल ने कहा कि वन.स्टॉप सेंटर , महिला हेल्पलाइन , शक्ति सदन , सखी निवास और महिला सशक्तिकरण हब के तहत प्रबन्धन लागत वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतनमानकों से कम है।

उन्होंने जिला सिरमौर स्थित पावंटा साहिब में सखी निवास के निर्माण के लिए अंतिम किस्त के रूप में 27.85 लाख रुपये की राशि भी जारी करने का आग्रह किया। डॉ धनी राम शांडिल ने कहा कि पोषण अभियान के तहत केंद्र सरकार ने 2799.79 लाख रुपये की राशि जारी की है। उन्होंने कहा कि इस राशि के अतिरिक्त स्मार्ट फोन के लिए 804.68 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि के साथ.साथ 1831 लाख रुपये की लम्बित देनदारियां भी हैं। उन्होंने इसके दृष्टिगत भी धनराशि के लिए आग्रह किया।

ये भी पढ़ें- बिहार बोर्ड की 10वीं क्लास का रिजल्ट हुआ जारी, पुष्पांजलि और सबरीन ने किया टॉप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें