
आनी: श्रीखंड महादेव यात्रा पर गए 33 वर्षीय श्रद्धालु की मौत ने यात्रा प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक युवक की पहचान चंडीगढ़ सेक्टर 15-डी निवासी अभय के रूप में हुई है, जो अपने चचेरे भाई के साथ 11 जुलाई को श्रीखंड यात्रा पर निकला था। दर्शन के बाद लौटते समय मंगलवार को पार्वती बाग के समीप उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। रेस्क्यू टीम द्वारा उसे भीम-डवारी तक पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिंहगाड़ होते हुए जाओं और फिर निरमंड सिविल अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही अभय ने दम तोड़ दिया। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि श्रद्धालु की मृत्यु अत्यंत दुखद है।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए निरमंड लाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि श्रद्धालु के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की गहन जांच की जाएगी। परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि यात्रा मार्ग में एक व्यक्ति ने लोकेशन बताने के लिए 65 हजार रुपए की मांग की और मोबाइल व अन्य सामान भी छीना गया। एसडीएम मनमोहन सिंह ने बताया कि अब तक ऐसी कोई शिकायत प्रशासन को नहीं मिली थी, लेकिन इस मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन पर पूरी गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रीखंड यात्रा एक अत्यंत कठिन ट्रैक है और हर यात्री की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने श्रद्धालु की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचाव के लिए यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी और जरूरी सुधार सुनिश्चित किए जाएंगे।
ये भी पढ़े- मोगा सरपंच हत्याकांड में बड़ा अपडेट: पुलिस ने 4 आरोपी किए गिरफ्तार
मेष: दिन शुभ रहेगा...