Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधायक के मुख्यमंत्री से मनमुटाव के चलते नहीं हो पा रहा मुख्यमंत्री का सुजानपुर दौरा

August 27, 2023

विधायक के मुख्यमंत्री से मनमुटाव के चलते नहीं हो पा रहा मुख्यमंत्री का सुजानपुर दौरा

सूजानपुर (गौरव जैन): प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में आने का कार्यक्रम लगातार रद्द हो रहा है इस बात को लेकर सुजानपुर भाजपा मंडल पदाधिकारीयो ने सुजानपुर के विधायक पर तीखा हमला बोला है सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा एवं जिला परिषद सदस्य कैप्टन रंजीत राणा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि विधायक के मुख्यमंत्री से कैसे संबंध है इस बात से हर कोई भलीभांति वाकिफ है उनके बीच जो मनमुटाव चल रहा है उसका खामियाजा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि सुजानपुर के विधायक बीते 15 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में है और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी होने के बावजूद वह मुख्यमंत्री को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में लाने में नाकाम हो रहे हैं भाजपा पदाधिकारीयो ने कहा कि मुख्यमंत्री सुजानपुर में क्यों नहीं आ रहे विधायक उन्हें सुजानपुर में क्यों नहीं बुला रहे इस बात को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी को आत्म मंथन करना चाहिए पूरे प्रदेश में आपदा का दौर है सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र भी इस आपदा से अछूता नहीं है सैकड़ो परिवार बारिश से प्रभावित हैं लाखों रुपए का नुकसान लोगो को हुआ है लेकिन इस समय भी विधायक राजनीति कर रहे हैं उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि एक दिन पहले सुजानपुर में आने का मुख्यमंत्री का प्रवास फाइनल होता है और दूसरे दिन उनके कार्यक्रम में फेर बदल हो जाता है ऐसा एक बार नहीं लगातार हो रहा है शनिवार को एक टूर प्रोग्राम मुख्यमंत्री का जारी हुआ जिसमें सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा निर्धारित था लेकिन रविवार को जो टूर प्रोग्राम जारी किया गया उसमें भोरंज विधानसभा क्षेत्र से ही मुख्यमंत्री राजधानी शिमला में वापसी कर रहे हैं ऐसा दर्शाया गया है मतलब इस बार भी सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को निराशा हाथ लग रही है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुजानपुर आते तो लोगों को राहत मिलती लेकिन यहां पर विधायक और मुख्यमंत्री के बीच जो अनबन चली है उससे कुछ भी सही होता नजर नहीं आ रहा है उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर है जो दिल्ली से हिमाचल प्रदेश का दौरा करके बारिश प्रभावित परिवारों से मिलकर उन्हें ज्यादा से ज्यादा राहत मिल सके इसके लिए दिन-रात कम कर रहे हैं एक-एक घर में पहुंचकर उन्होंने लोगों से मुलाकात की उनका दुख दर्द सांझा किया और दिल्ली जाते ही हिमाचल के लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 11 हजार मकान बनाने की स्वीकृति दिलवाई हिमाचल में रोड कनेक्टिविटी सही हो प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत लगभग 3000 करोड रुपए जारी करवाई इसलिए इस बात को अब लोगों को समझना होगा कि आपदा के समय कौन जनता के साथ है और कौन कौन राजनीति कर रहा है

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें