Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

गोदाम में हुई 2 गुटों में झड़प, 1 की मौत, 2 घायल

October 30, 2023

गोदाम में हुई 2 गुटों में झड़प, 1 की मौत, 2 घायल

नई दिल्लीः दिल्ली के एक गोदाम में दो समूहों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार की है और रात करीब साढ़े आठ बजे नंगली सकरावती इलाके के एक गोदाम में हिंसा की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि तीन लोग घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से एक की मौत हो गई।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्ष वर्धन ने कहा, कि ‘अन्य दो का इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान धर्मेंद्र (33) के रूप में हुई है।’ जांच के दौरान पता चला कि एक व्यक्ति को चोरी के लिए गोदाम में घुसने के संदेह में वहां मौजूद कर्मचारियों ने पकड़ लिया। डीसीपी ने कहा, ‘‘कुछ समय बाद, लोगों का एक समूह वहां आया और आरोप लगाया कि उस व्यक्ति को पीटा जा रहा है और गोदाम के कर्मचारियों के साथ झगड़ा किया और तीन लोगों को गंभीर चोटें पहुंचाईं।’’

डीसीपी ने कहा, कि ‘फिर समूह अपराध स्थल से भाग गया। नजफगढ़ पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 307, 147, 148, 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है और दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें