Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वच्छता अभियान, BJP के सेवा पखवाड़ा का भाग : अविनाश राय खन्ना

September 26, 2023

स्वच्छता अभियान, BJP के सेवा पखवाड़ा का भाग : अविनाश राय खन्ना

शिमला (गजेंद्र) : भाजपा शिमला मंडल द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान में भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाग लिया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील घर द्वारा की गई। स्वच्छता अभियान भाजपा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अन्नादले वार्ड के ग्लेन में चलाया गया। अविनाश राय खन्ना ने कहा की भाजपा हर वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मानती है, इसके अंतर्गत भाजपा के सभी कार्यकर्ता अनेकों सेवा कार्य करते हैं जैसे कि आपको ज्ञात होगा हिमाचल प्रदेश में अनेक स्थानों पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिवरों का आयोजन भी किया गया था और अब पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चल रहे हैं।

उन्होंने कहा की जी-20 की सफलता, चंद्रयान-3 की सफलता भारत के लिए गर्व की बात है । भारत के प्रति विश्व का भरोसा बढ़ने में यहां की निष्पक्ष व स्वतंत्र न्याय व्यवस्था की बड़ी भूमिका है। आत्मविश्वास से भरा भारत आज 2047 तक विकसित होने के लक्ष्य के लिए मेहनत कर रहा है। निश्चित तौर पर इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भारत को एक मजबूत, निष्पक्ष और स्वतंत्र न्यायिक व्यवस्था का आधार चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार आम आदमी को आसानी से समझ में आने वाली अधिकतम भाषाओं में कानूनों का मसौदा तैयार करने का गंभीर प्रयास कर रही है, ताकि उन्हें महसूस हो सके कि ये उनका अपना कानून है। आज भारत वसुधैव कुटुम्बकम की भावना का प्रतीक है।कार्यक्रम में करण नंदा, रमा ठाकुर, सपना कश्यप ,गौरव कश्यप,गणेश दत्त, रमेश चौजड़, कुसुम सदरेट, किमी, शैली, तरुण राणा, विजय चौहान, सुरेश शर्मा, श्रवण शर्मा, संजीव देष्टा, किरण शर्मा, कपिल शर्मा, श्याम शर्मा, राजीव कौल उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें