Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का समापन समारोह, एसडीएम रामपुर मुख्यातिथि के रूप में रहे मौजूद

October 13, 2023

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का समापन समारोह, एसडीएम रामपुर मुख्यातिथि के रूप में रहे मौजूद

रामपुर बुशहर(मीनाक्षी): राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निशांत तोमर एसडीएम रामपुर बुशैहर पहुंचे! विशिष्ट अतिथि के रूप में पुष्पा नंद गुप्ता प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली, सरनी नेगी प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिंगला, यश पाल ठाकुर प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने मुख्य अतिथि को टोपी एवं मफलर पहनकर समृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को मैडल एवं स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम अधिकारी गोविंद शाक्य एवं ममता कायत ने इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया की राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र की युवा शक्ति के व्यक्ति विकास हेतु युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित सक्रिय कार्यक्रम है। इसके गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी समाज में लोगों के साथ मिलकर समाज हित के कार्य करते हैं। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें