Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस के स्मृति दिवस पर CM ने किया ये का बड़ा ऐलान

October 21, 2023

पुलिस के स्मृति दिवस पर CM ने किया ये का बड़ा ऐलान

शिमला (गजेंद्र) : पुलिस सेवाओं के दौरान देश और प्रदेश के लिए शहीद होने वाले जवानों को शहादत देने के मकसद से आज देश भर में स्मृति दिवस मनाया गया। राजधानी शिमला के पुलिस ग्राउंड भराड़ी में भी प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा परेड का आयोजन कर शहीद पुलिस जवानों को श्रृद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। पुलिस परेड कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर शहीद पुलिस जवानों को श्रृद्धांजलि अर्पित की हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस बार प्रदेश के आई प्राकृतिक आपदा में पुलिस जवानों ने बेहतरीन कार्य किया और रेस्क्यू ऑपरेशन में अलग भूमिका अदा करते हुए फसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया। इस दौरान सात जवानों की दुखद मृत्यु भी हुई। जान गवाने वाले जवानों के परिवार के दुख को सरकार समझ सकती है और उन जवानों के परिवार को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए सरकार एक योजना लेकर आने पर विचार कर रही है ताकि परिवार के दुख को थोड़ा कम करने में सरकार मदद कर सके।

बड़ी खबरें पढ़ेंः बड़ा हादसा : नेशनल हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों…

वहीं डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि देश के लिए शहीद होने वाले पुलिस जवानों को आज स्मृति दिवस पर याद किया जा रहा है और इस वर्ष प्रदेश के आठ जवानों ने सेवाओं के दौरान अपनी जान गवाई है जिन्हें आज याद किया जा रहा है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः इस देश में एक साथ हुई 900 महिलाएं विधवा, वजह जानकर हाे जाएंगे Emotional

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें