Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

निर्माण कार्यों को गति प्रदान करने के लिए CM ने जारी किए 40 करोड़ रुपए : MLA Inder Dutt

January 2, 2023

निर्माण कार्यों को गति प्रदान करने के लिए CM ने जारी किए 40 करोड़ रुपए : MLA Inder Dutt

हमीरपुर : विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने सोमवार को नादौन उपमंडल के जोल सप्पड़ में निर्माणाधीन डॉ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के नए परिसर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कालेज के अधिकारियों तथा निर्माण से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इंद्र दत्त लखनपाल ने बताया कि यह मेडिकल कालेज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का ड्रीम प्रोजेक्ट है और उन्होंने इसके निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी एवं समीक्षा के निर्देश जारी किए हैं।

विधायक ने मेडिकल कालेज और संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि नए परिसर में सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय अविध के भीतर पूरे होने चाहिए तथा इन कार्यां में गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। लखनपाल ने कहा कि मेडिकल कालेज से संबंधित सभी स्थानीय मुद्दों का भी त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जा रहा है तथा निर्माण कार्य में आने वाली हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कालेज के कार्यों को गति प्रदान करने के लिए 40 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की है। इससे नए परिसर के निर्माण कार्य को तय समय अविध के भीतर पूरा किया जा सकेगा। इस अवसर पर कालेज की प्रधानाचार्य डॉ. सुमन यादव और अन्य अधिकारियों ने विधायक को निर्माण कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा उन्हें निर्माण कार्य से संबंधित स्थानीय मुद्दों से भी अवगत करवाया। इस अवसर पर हमीरपुर से रहे कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पिंद्र वर्मा, मेडिकल कालेज अस्पताल के मेडिकल अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें