Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल के CM Sukhwinder Sukhu ने 16 नवंबर को बुलाई कैबिनेट बैठक

November 5, 2024

हिमाचल के CM Sukhwinder Sukhu ने 16 नवंबर को बुलाई कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Called Cabinet Meeting : हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने 16 नवंबर को कैबिनेट बैठक बुलाई है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों को कैबिनेट बैठक का एजेंडा भेजने के निर्देश दिए हैं।

कैबिनेट बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तिथि तय हो सकती है। हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र इसी महीने होना है। संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से होगा। कैबिनेट बैठक का एजेंडा अभी सामने नहीं आया है, लेकिन उम्मीद है कि इस कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले हो सकते हैं।

इसी तरह कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार के 2 साल पूरे होने को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इसमें सरकार दो साल पूरे होने का जश्न मनाने का फैसला ले सकती है। कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों में पदों को भरने का फैसला भी लिया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें