
शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिले के निहरी क्षेत्र में रात भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में तीन लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और पीड़ित परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित जिलों के उपायुक्तों से स्थिति की जानकारी लेते हुए राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि असुरक्षित भवनों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए और क्षतिग्रस्त सडकों ,जल आपूर्ति योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाए। राज्य सचिवालय में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री केवल राजनीतिक फोटो खिंचवाने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं , जबकि राहत पैकेज पर कोई स्पष्टता नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को प्रधानमंत्री से विशेष वित्तीय पैकेज की मांग करनी चाहिए , जिससे प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता मिल सके।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि वर्ष 2023 के पीडीएनए के तहत घोषित 1500 करोड़ रुपये में से राज्य को अब तक केवल 400 करोड़ रुपये ही मिले हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारी वर्षा से राज्य को पहले से अधिक नुकसान हुआ है और प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीमित संसाधनों के बावजूद राहत और पुनर्वास कार्यों को युद्धस्तर पर अंजाम दे रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते तीन वर्षों में राज्य को विभिन्न आपदाओं के कारण करीब 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बिजली , जलापूर्ति , सडकें और निजी संपत्तियां व्यापक रूप से प्रभावित हुई हैं , जो जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभावों का संकेत देती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के मंत्री लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र का दौरा किया है और जानकारी दी है कि एचआरटीसी को ही छह करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
ये भी पढ़ें- सौरभ बेदी की बाहों में झूमती नजर आई मलाइका अरोड़ा, सोशल मीडिया पर उड़ी डेटिंग की अफवाहें
मेष: दिन शुभ रहेगा...